Uncategorised

खड़खड़िया नामक जुआ खेलने वाले 07 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 30,165/-₹ नगद बरामद

बलौदाबाजार। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/09/2020 को जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम हरदी के पहाड़ी वाले स्थान में कुछ लोग रुपए पैसे की दाव लगाकर खड़खड़िया नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपियान (1) परमेश्वर साहू पिता मिलन साहू उम्र 31 वर्ष साकिन सिजापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना (2) चतुर्भुज साव पिता अमरुद साव उम्र 40 वर्ष साकिर छुंचापाली थाना सिंघोड़ा, (3) रामकुमार साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 24 वर्ष साकिन हरदी थाना सरसीवा, (4) टिकेश्वर दास पिता सुरेंद्र दास उम्र 40 वर्ष साकिन सरायपाली थाना सरायपाली, (5) युधिष्ठिर साहू पिता रविलाल साहू उम्र 31 साल साकिन अरकुंज चौकी बलौदा थाना सरायपाली, (6) पिंकु पटेल पिता श्यामलाल पटेल उम्र 30 साल साकिन छुईपाली थाना सिंघोड़ा, (7) लखपति साव पिता रामजी साव उम्र 46 वर्ष साकिन सिंघनपुर थाना बसना जिला महासमुंद को मौके पर खड़खड़िया नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर आरोपियों के कब्जे से नगदी 30,165/रुपए, खड़खड़िया गोटी 06 नग, खड़खड़िया पट्टी एवं खड़खड़िया खिलाने की टोकरी को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 287/2020 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सरसीवा जी.एस. देशमुख, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पाटील, आरक्षक मोहन मेश्राम, सत्यप्रकाश खरे, अनिरुद्ध भगत, ओमचंद साहू, विजय साहू का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button