Uncategorised

SP भोजराम पटेल ने लगाया जनता दरबार, 34 शिकायत हुए प्राप्त, शिकायतों का किया मौके पर निराकरण

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 30-11- 2021 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में जनदर्शन का आयोजन किया।

जनदर्शन में आज कुल 34 शिकायत प्राप्त हुए जिनमें 7 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया , 01 शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया। 26 शिकायत जांच हेतु संबंधित थाना/चौकी भेजे गए हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के साथ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार, रक्षित निरीक्षक अनथ पैकरा,

सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, स्टेनो हरीश बोरकर, साइबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button