छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल ने 151 नग गुम मोबाईल फोन स्वामियों को किया वितरित

रिकवर विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन की कीमत है लगभग 40 लाख रूपये…टीम के द्वारा महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों में चल रहे मोबाईल को भी किया गया रिकवर…

इसके पूर्व भी वर्ष 2023 में नववर्ष के उपलक्ष्य में लगभग 70 लाख रूपये कीमत के गुम हुए कुल 223 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को किये जा चुकें है वितरित…

रायपुर। गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए कुल 151 नग मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों सहित अन्य राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 151 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 40,00,000/- (चालीस लाख रूपये) बरामद कर आज दिनांक 15.04.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मोबाईल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जाकर उन्हें तोहफा दिया गया। जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी – भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।

इसके पूर्व भी वर्ष 2023 में नववर्ष के उपलक्ष्य मेंएण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए लगभग 70 लाख रूपये कीमत के कुल 223 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को वितरित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button