छत्तीसगढ़फीचर्ड

खुद को पत्रकार होना और बड़े अधिकारियों से पहचान का डर दिखाकर 2 लाख रुपए वसूलने वाले आरोपी गिरफ्तार, नगद 1.89 लाख बरामद

रायपुर। दिनांक 13.08.2025 को प्राथिया रेणुका नेताम पति अशोक नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी मटखोलवा पारा न्यू चांगोरा भाठा संस्कृतिक भवन के पास थाना डीडी नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की आवेदिका का पुत्र शिवा नेताम थाना डी. डी.नगर में किसी प्रकरण में पकड़ा गया था।

आकाश तिवारी नाम का व्यक्ति अपने आप को एक पोर्टल का पत्रकार होना, बड़े-बड़े लोगों से और वरिष्ठ अधिकारियों से मेरे पहचान हैं।

ऐसा कहकर तथा रेणुका नेताम को डरा धमकाकर भय में डालकर कि यदि पैसा नहीं दिए तो तुम्हारे पुत्र शिवा नेताम को 10 साल के लिए जेल भिजवा दूंगा कहकर दिनांक 12.08.25 के 14:00 मंगल होटल के पास पुरानी बस्ती में नगद ₹200000 लेकर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 334/2025 धारा 308(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दो आरोपी को दिनांक 13.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

नाम आरोपीगण: 01. आकाश तिवारी पिता उपेंद्र तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खोखर थाना व जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़, वर्तमान पता हितेश सोनकर का किराए का मकान आनंद विहार भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

02 अनुराग शर्मा पिता अखिल शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी सत्यम विहार रायपुरा थाना डीडी नगर जिला रामपुर (छत्तीसगढ़)

एक अन्य आरोपी फरार

कुल 1.89.000 रुपए जप्त किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button