देश-दुनियाफीचर्ड

चार कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, तीन करोड़ कैश बरामद

आयकर विभाग ने राजधानी लखनऊ के रकाबगंज और शास्त्री नगर सहित आसपास के आधा दर्जन इलाकों में छापेमारी की. यहां दो हवाला कारोबारियों के ठिकानों से अब तक 3 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हो चुकी है…

 

लखनऊ (ए)। आयकर विभाग ने विधानसभा चुनाव में काली कमाई को हवाला के जरिए लखनऊ से दूसरे जिलों में भेजने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने राजधानी के रकाबगंज और शास्त्री नगर सहित आसपास के आधा दर्जन इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान दो हवाला कारोबारियों के ठिकानों से अब तक 3 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हो चुकी है. आयकर विभाग की छानबीन देऱ रात तक चलती रही।

चुनाव में अवैध रूप धन खपाने की आशंका

फिलहाल, आयकर विभाग की टीम ने नेहरू क्रॉस के पास स्थित परिसर को सील कर दिया गया है. यहं भी टीम ने छानबीन शुरू कर दी है. ऐसी जानकारी मिली है कि यहां से हवाला कारोबार का नेटवर्क पूरे यूपी में फैला हुआ है. चुनाव में धन का अवैध रूप से प्रयोग करने के लिए यह नेटवर्क बड़े स्तर पर काम कर रहा था. फिलहाल, टीम की छानबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button