दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टली, धारदार चाकू के साथ निगरानी बदमाश गिरफ्तार

भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित कर रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी।

जिस पर पुलिस टीम एक्टिव होकर तत्काल एक टीम उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी हमराह गठित कर खुर्सीपार गेट पहुंचा।

जहां पर निगरानी बदमाश लोगों को डरा धमका कर भयकारित कर रहा था तथा किसी को मारने के फिराक ढूंढ रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी मंजीत उर्फ गोलू पिता अवतार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी खुर्सीपार गेट उडिया बस्ती के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button