दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार में दया सिंह ने शुरू किया पार्षद आपके द्वार अभियान: वार्ड-44 के लोगों से दया ने की मुलाकात, हर दूसरे व्यक्ति ने बताई पानी की समस्या

 

भिलाई। लोगों की मदद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा पार्षद दया सिंह ने शहर में अपनी पहचान बना ली है। अब तक हर रविवार को जनता दर्शन लगाया जाता रहा है। पांच सप्ताह बाद इसका स्वरूप और नाम बदलकर पार्षद आपके द्वार किया गया है। आज भाजपा पार्षद दया सिंह ने पार्षद आपके द्वार अभियान के तहत वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड के लोगों से मुलाकात की। उनके इस मुलाकात के दौरान दया सिंह को लोगों ने समस्या बताई।

अधिकांश लोगों ने पेयजल संकट से जुड़ी समस्या बताई। दया ने बताया कि, नगर निगम प्रशासन ने वार्ड में पाइप लाइन तो बिछाई है लेकिन उसमें पानी नहीं है। बोरवेल्स सूख गए हैं। वाटरलेवल डाउन हो गया है। लगातार बोलने के बावजूद निगम के अधिकारियों ने इस दिशा में पहल नहीं की है। यादवपारा में लोगों ने बताया कि बोरवेल्स के पानी से कैमिकल युक्त पानी आ रहा है। दया ने तत्काल निगम से टैंकर मंगवाकर लोगों को राहत प्रदान की।

ये पहला मौका नहीं है जब दया ने तत्काल लोगों की समस्या को दूर किया हो। इससे पहले भी लगातार लोगों की समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं। दया सिंह ने कहा कि, अगर वार्ड में पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो 7 जून को नगर निगम के खुर्सीपार जोन ऑफिस का घेराव किया जाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

इस तरह की समस्याएं सुनने और देखने को मिली
– वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में लोग समस्याओं का अंबार लगा दिए।
– यादव पारा में पानी की समस्या देखने को मिली। वहां पानी की सप्लाई नहीं के बराबर हो रही है।
– बोरवेल्स का वाटरलेवल डाउन हो गया है।
– सफाई कर्मचारी वार्ड में कम है, इसके लिए निगम के अधिकारियों से कहा कि वार्ड में पर्याप्त सफाई कर्मी होने चाहिए। दो दिन में लेबर बढ़ाने कहा है।
– वार्ड का बड़ा नाले का पुल टूट चुका है। जिसका मेंटेनेंस कराने कहा।
– बारिश से पहले सभी नालों की सफाई के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button