खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

खुलते ही 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स, टेक-आईटी में हो रही भारी बिकवाली

घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को नया ऑल टाइम हाई बनाकर सप्ताह की शुरुआत की थी, लेकिन कल मंगलवार को ही उसकी चाल पर अंकुश लग गया था…

 

मुंबई (ए)। घरेलू शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन खराब साबित होने की आशंका है. दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत भारी गिरावट में हुई है. आज के कारोबार में सुबह से ही आईटी और टेक शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है।

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा के नुकसान में खुला. निफ्टी की शुरुआत भी करीब 200 अंक के घाटे में हुई. चंद मिनटों के कारोबार में बाजार ने हल्की रिकवरी की. सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स लगभग 550 अंक गिरा हुआ था और 82 हजार अंक से हल्का ऊपर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 170 अंक के नुकसान में 25,110 अंक के पास था।

प्री-ओपन सेशन में ही बाजार आज जबरदस्त नुकसान के संकेत दे रहा था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 82 हजार अंक के नीचे आया हुआ था, जबकि निफ्टी लगभग 190 अंक फिसलकर 25,090 अंक से नीचे आ चुका था. बाजार खुलने से पहले सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा भी बिखरा हुआ था. निफ्टी का फ्यूचर लगभग 160 अंक के डिस्काउंट के साथ 25,185 अंक के पास आया हुआ था।

मंगलवार को घरेलू बाजार सीमित दायरे में कारोबार के बाद लगभग फ्लैट बंद हुआ था. कल के कारोबार में सेंसेक्स मामूली 4.41 अंक (0.0053 फीसदी) के नुकसान के साथ 82,555.44 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी कारोबार समाप्त होने के बाद 1.15 अंक (0.0046 फीसदी) की मामूली तेजी लेकर 25,279.85 अंक पर बंद हुआ था. उससे पहले सप्ताह के पहले दिन बाजार नए शिखर तक गया था. सेंसेक्स ने 82,725.28 अंक का और निफ्टी ने 25,333.65 अंक का नया ऑल टाइम हाई लेवल छू दिया था।

अमेरिकी बाजार में सोमवार को लेबर डे के मौके पर छुट्टी थी. उसके बाद मंगलवार को कारोबार खुलने पर वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली देखी गई. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज को 1.51 फीसदी का तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा. एसएंडपी 500 इंडेक्स में 2.12 फीसदी की और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक में 3.26 फीसदी की जबरदस्त गिरावट आई. सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर स्टॉक एनविडिया करीब 10 फीसदी के नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर आज एशियाई बाजार पर भी दिख रहा है और सुबह से तेज बिकवाली हो रही है. जापान का निक्की 4 फीसदी से भी ज्यादा की भारी गिरावट में ट्रेड कर रहा है. टॉपिक्स इंडेक्स 2.74 फीसदी लुढ़का हुआ है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.61 फीसदी के और कोस्डैक 2.94 फीसदी के भारी नुकसान में है. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी आज खराब शुरुआत के संकेत दे रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर ज्यादातर शेयर नुकसान में हैं. सिर्फ 3 शेयर एशियन पेंट्स, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व ही ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस जैसे आईटी शेयर 1.25 फीसदी तक गिरे हुए थे. जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी डाउन था. एलएंडटी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एक्सिस बैंक, एसबीआई जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button