छत्तीसगढ़फीचर्ड

खेत में जुआ खेलते 13 जुआड़ी गिरफ्तार, 1.25 लाख रुपए नगद बरामद

जुआ खेलते 13 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार…थाना माना क्षेत्रांतर्गत डूमरतराई स्थित थोक सब्जी मण्डी के पीछे जुआ खेलते 13 जुआरियों को पकड़ा गया रंगे हाथ…जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,25,150/- रूपये एवं ताशपत्ती किया गया है जप्त…

रायपुर। रायपुर जिले में जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 05.03.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत डूमतराई स्थित थोक सब्जी मण्डी के पीछे खेत में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की गई।

रेड कार्यवाही के दौरान कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,25,150/- रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 118/24 एवं 119/24 धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: 01. महेन्द्र साहू पिता संतोष साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा थाना विधानसभा रायपुर।

02. सुधीर सोनकर पिता प्रभाष सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी लाखेनगर आजाद चौक रायपुर।

03. सियाराम साहू पिता संतू राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चिच्चल गोदी थाना अर्जुंदा जिला बालोद।

04. टीकम साहू पिता गोविंद राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासीलालपुर टिकरापारा रायपुर।

05. टेकराम साहू पिता धनराज साहू उम्र 30 वर्ष निवासी रामनगर गुढ़ियारी रायपुर।

06. भूपेन्द्र साहू पिता नंद कुमार साहू उम्र 32 वर्ष निवासी छेरीखेरी मंदिर हसौद रायपुर।

07. उत्तम कुमार देवांगन पिता गयाराम देवांगन उम्र 42 वर्ष निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर।

08. ओमकार वैष्णव पिता शिवादास वैष्णव उम्र 26 वर्ष निवासी कृष्णा नगर गली नं0 02 गुढ़ियारी रायपुर।

09. गोविंद साहू पिता हंशु राम साहू उम्र 45 वर्ष निवासी गली नं0 03 लक्ष्मण नगर गुढ़ियारी रायपुर।

10. तरूण केशरवानी पिता मुरली केशरवानी उम्र 27 वर्ष निवासी जगन्नाथ मंदिर के पास गायत्री नगर खम्हारडीह रायपुर।

11. हेमंत साहू ऊर्फ राजू पिता देवी प्रसाद साहू उम्र 38 वर्ष निवासी छ0ग0 नगर टिकरापारा
रायपुर।

12. भागवत साहू पिता रूगडु साहू उम्र 38 वर्ष सा0 ग्राम देवबीजा थाना व जिला बेमेतरा।

13. रवि साहू पिता डोमार साहू उम्र 30 वर्ष सा0 संतोषी गुरू घासीदास मैदान ताजनगर टिकरापारा रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button