छत्तीसगढ़फीचर्ड

खेत में जुआ खेल रहे 05 जुआरी गिरफ़्तार, 84420 रूपये नगद और 03 मोटर सायकल जप्त

थाना और सायबर सेल की संयुक्त जूआ रेड कार्यवाही…जंगलपुर और रामपुर के बीच खेत में जुआ खेल रहे 05 जूआरी गिरफ़्तार…जुआरियों से 84420 रूपये नगद, 03 मोटर सायकल बावन पत्तियों के साथ जप्त…

राजनांदगांव। आज दिनांक 16.01.2024 के शाम सायबर सेल प्रभारी जितेन्द्र वर्मा एवं थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना लालबाग एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने सयुक्त कार्यवाही की।

जिसमे ग्राम जंगलपुर और रामपुर के बीच नाले के उपर खेत में जूआ खेल रहे 05 जुआरियों राजीव ठाकुर पिता महेश ठाकुर (35) निवासी बसंतपुर, जीवराखन पिता परदेशी (42) निवासी पेण्डी, शुभम देवांगन पिता अर्जुन देंवागन (24) निवासी नंदई, सुधाकर गायकवाड़ पिता सच्चा गायकवाड़ (25) निवासी गौरीनगर तथा मो० बसीर पिता मो० युसुफ (42) निवासी चिखली को रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, 84420/- रूपये नगद, 03 मोटर सायकल, 02 दरी एवं तालपत्री जप्त कर छत्तीसगढ़ जूआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button