छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में आरोपी और पीड़िता की बड़ी मां गिरफ्तार

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी सहित पीड़िता की बड़ी मां को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल…नाबालिक की बड़ी मां ने ही कराया था, नाबालिक पीड़िता से आरोपी का परिचय, दुष्कर्म के पश्चात कर रही थी आरोपी का समर्थन…

 

जशपुर। दिनांक 10.04.2025 थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक भतीजी जो कि उसकी दीदी की बेटी है , दिनांक 07.04.25 को प्रार्थिया के घर आई थी, और गुमसुम थी, प्रार्थिया के द्वारा गुमसुम रहने का कारण पूछने पर उसकी नाबालिक भतीजी पीड़िता ने बताया कि एक राहुल नाम के लड़के के द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया गया है।

प्रार्थिया के द्वारा जब अपनी नाबालिक भतीजी पीड़िता से पूरी बात पूछने पर नाबालिक पीड़िता ने बताया कि तीन से चार माह पहले उसकी बड़ी मां ने एक राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था, जिससे नाबालिक पीड़िता का परिचय कराते हुए, उसकी बड़ी मां ने कहा था कि राहुल एक अच्छा लड़का है, इसी से तुम्हारी शादी करना है। नाबालिक पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार बार फोन कर घर बुलाती थी।

इसी दौरान दिनांक 24.12.2024 को रात्रि लगभग 11 बजे नाबालिक पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी व उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में सोई हुई थी, कि अचानक आरोपी राहुल नाबालिक पीड़िता के कमरे में आया व नाबालिक पीड़िता के साथ उसके मना करने के बावजूद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के चिल्लाने पर भी बगल के कमरे में सो रही उसकी बड़ी मां नहीं आई। सुबह नाबालिक पीड़िता के द्वारा घटना के संबंध में अपनी बड़ी मां को बताने पर उसकी बड़ी मां ने आरोपी राहुल से तुम्हारी शादी कर देंगे, कहकर घटना के संबंध में किसी को भी बताने से मना कर दी।

उक्त घटना के बाद से आरोपी राहुल बार बार नाबालिक पीड़िता के घर आता था व नाबालिक पीड़िता का जबरन दुष्कर्म करता था, इस कार्य में नाबालिक पीड़िता की बड़ी मां का भी आरोपी राहुल को समर्थन प्राप्त था।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 64(2)(M),65(1) व 4,6,17 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह, उम्र 27 व आरोपी का समर्थन करने वाली पीड़िता की बड़ी मां,उम्र 50 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने व उनके विरुद्ध प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से दोनों आरोपियों क्रमशः 1.राहुल उर्फ गौतम सिंह, उम्र 27 वर्ष
2. पीड़िता की बड़ी मां उम्र 50 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button