दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगमायुक्त हरेश मंडावी ने स्लम स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

दुर्ग। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज सुराना कालेज वार्ड, गया नगर वार्ड, शंकर नगर वार्ड 11 और औद्योगिक नगर वार्ड 17 में आयोजित किया गया है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सुराना कालेज वार्ड पहुॅचकर शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का आवलोकन किया। इस दौरान नोडल अधिकारी सुशील कुमार बाबर, एवं स्वास्थ्य शिविर के कर्मचारी मौजूद थे।
शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर में लैब जांच की व्यवस्था सुविधाजनक हो-
आयुक्त ने स्लम स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों से वार्ड की गरीब जनता को देने वाली स्वास्थ्य सुविधा की जाकनारी ली। उन्होनें दवाईयों के स्टाॅक और शूगर ब्लडप्रेशर जांच रिर्पोट को सुविधाजनक करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा शिविर का उद्देश्य गरीब जनता को उनके वार्ड में ही तत्काल स्वास्थ्य लाभ देना है । जिन लोगों ने भी टेस्ट कराया है उनकी जाॅच रिर्पोट जल्द मुहैया करायी जाए।
वार्ड जनप्रतिनिधियों को शिविर की जानकारी देकर सहयोग प्राप्त करें-
आयुक्त श्री मंडावी ने नोडल अधिकारी एवं निगम कर्मचारी को निर्देशित कर कहा जिस वार्ड में शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है वहाॅ के वार्ड पार्षद को सूचित कर उनके क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने प्रेरित करने कहें ताकि इस योजना का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।
असंगठित मजदूरों का पंजीयन अवश्य करें-
उन्होनें शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुये कहा कि शिविर में आने वाले मजदूर वर्ग के लोगों का असंगठित कर्मकार में पंजीयन अवश्य करें। उन्होनें कहा जो फार्म दिया गया है उसे भरवायें, इसके लिए वार्ड पार्षद से भी सहयोग लेवें। उन्होनें नोडल अधिकारी को निर्देशित कर कहा जिन कर्मचारियों की शिविर में ड्यूटी लगा है उन्हें फार्म और रजिस्टर मुहैया करायें, किसी भी शिविर में असंगठित मजदूरों का पंजीयन करने से नहीं छूटना चाहिये।

Related Articles

Back to top button