खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1,405 करोड़ की लागत से बने राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं. राज्य के राजकोट पहुंचकर उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया है…

नई दिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। दोपहर करीब 3.15 बजे राजकोट, अमेरिका। उनके आगमन से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय मंत्री रेस्टॉरेंट राजकोट पहुँचे। इस दौरान उन्होंने गुरुवार (27 जुलाई) को राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।

1,405 करोड़ की लागत से बना ये एयरपोर्ट जल्द ही खोल दिया जाएगा. 23,000 वर्गमीटर में बने इस एयरपोर्ट पर हर घंटे 1,280 यात्रियों के संचालन की क्षमता बताई जा रही है. एयरपोर्ट पर सोलर पावर सिस्टम, ग्रीन बेल्ट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं हैं. यहां से एयरबस ए-380, बोइंग 747, बोइंग 777 जैसे विमान उड़ान भर और लैंड कर सकेंगे।

क्या बोले पीएम मोदी? राजकोट में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मुझे राजकोट ने बहुत कुछ दिया है, मैंने शुरू में कहा था की यह मिनी जापान बन रहा है. आज के प्रोजेक्ट से गुजरात के लोगों को बहुत फायदा होने जा रहा है. हमने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है, चाहे उसमें आदिवासी हों या कोई किसी जाति विशेष का ही क्यों न हो. हमने अपनी सरकार में देश को गरीबी से बाहर लाने का कार्य किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज देश में विकास की गति तेजी से बढ़ रही है. आज राजकोट के साथ-साथ पूरे गुजरात और सौराष्ट्र के लिए बड़ा दिन है. मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना जताना चाहता हूं जिन्हें प्राकृतिक आपदाओं के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है. सभी परिवारों का जीवन जल्द से जल्द सामान्य हो इसके लिए भूपेंद्र सरकार काम कर रही है, इसमें केंद्र सरकार भी हर संभव मदद कर रही है।”

पीएम मोदी ने कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री था तब मैंने कहा था कि गुजरात तो मिनी जापान बन रहा है तब बहुत लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था लेकिन आज वे शब्द आपने सच कर के दिखा दिया. यहां के किसानों के लिए अब फल-सब्ज़ियों को विदेश भेजना आसान हो जाएगा. राजकोट को सिर्फ एक हवाईअड्डा नहीं बल्कि नई ऊर्जा-नई उड़ान देने वाला एक पावरहाउस मिला है।”

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का शेड्यूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौराष्ट्र में 2 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद रात को गांधी नगर राजभवन में रुकेंगे. जहां वो बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. अगले दिन गांधीनगर में सुबह 10.30 बजे के आसपास महात्मा मंदिर में सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी सौराष्ट्र के लोगों को कई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ जीवनदायिनी ‘सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण इरिगेशन’ (SAUNI) योजना की एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. गुजरात सरकार ने SAUNI योजना के अंतर्गत लिंक-3 के पैकेज 8 और पैकेज 9 का निर्माण का काम पूरा कर लिया है. इस प्रोजेक्ट को पीएम मोदी सौराष्ट्र की जनता को समर्पित करेंगे।

इससे पहले उन्‍होंने राजस्‍थान के सीकर में सल्फर कोटेड यूरिया गोल्ड लॉन्च किया; यह नीम-कोटेड यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और प्रभावी होगा. इसके अलावा उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि के 8.5 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 17000 करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button