खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट दिखाना दो अफसरों को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने निलंबित कर दिए जांच के आदेश

दोनों निलंबित अधिकारियों को सभी सरकारी सुविधाएं, जिनमें उनका आई कार्ड भी शामिल है फिलहाल लौटाने का निर्देश दिया गया है…

केरल (ए)। हाईकोर्ट ने अपने दो अफसरों को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि इन दोनों अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया था। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं। निलंबित दोनों अधिकारियों में से एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार और दूसरा कोर्ट कीपर है।

केरल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दोनों निलंबित अधिकारियों को सभी सरकारी सुविधाएं, जिनमें उनका आई कार्ड भी शामिल है फिलहाल लौटाने का निर्देश दिया गया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने रजिस्ट्रार विजिलेंस को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

दरअसल केरल हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसी कार्यक्रम में आरोपी अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button