दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गणतंत्र दिवस के 75 वर्षों का सफर बताता है कि हम एक सफलतम लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए हैं: मनीष पाण्डेय

भिलाई। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है। इस पावन अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर भिलाईवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने महान नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करते हुए देश को इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाने वाली सभी विभूतियों को नमन किया।

श्री पाण्डेय ने आज आत्मानंद विद्यालय छावनी, आत्मानंद विद्यालय बालाजीनगर खुर्सीपार, बापू नगर एवं आकाशगंगा सब्जी मंडी में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों एवं आमजनों से भेंट की और उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। श्री पाण्डेय ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ महतारी के महान सपूतों अमर शहीद गैंद सिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने हमारे प्रदेश को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा और पूरे छत्तीसगढ़ में त्याग-बलिदान, न्याय-समानता जैसे आदर्शों की अलख जगाई। गणतंत्र दिवस के 75 वर्षों का सफर बताता है कि हम एक सफलतम लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए हैं। मैं आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों का पावन स्मरण करता हूं, जिन्होंने सामूहिक बुद्धिमत्ता से संविधान रचकर हमारे गणतंत्र को राह दिखाई।

इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने विद्यालयीन बच्चों द्वारा की गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर हर्ष जताते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पार्षद श्यामसुंदर राव, गिरीजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, सरिता बघेल, पूर्व पार्षद जोगिंदर शर्मा, जयशंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button