खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गणतंत्र दिवस से पहले मोदी सरकार का बड़ा एलान, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलेगा भारत रत्न

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलेगा। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने यह घोषणा ऐसे समय की है, जब जब बुधवार (24 जनवरी) को कर्पूरी ठाकुर की जयंती है…

नईदिल्ली (ए)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की 100वीं जयंती से एक दिन पहले यह सम्मान देने का एलान किया है। कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।

आम तौर पर केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों और कभी-कभी भारत रत्न का एलान करती है। इस बार सरकार ने गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले ही भारत रत्न के बारे में एलान कर दिया है। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। इसकी पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा हुई है।

कर्पूरी ठाकुर को उनकी लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता है। उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया है। कर्पूरी ठाकुर को पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button