Uncategorised

गणेश चतुर्थी, महानवमी एवं भाईदूज को छग सरकार ने स्थानीय अवकाश घोषित किया

रायपुर। राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए कैलेण्डर वर्ष 2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गणेश चतुर्थी शुक्रवार 10 सितम्बर, महानवमी गुरूवार 14 अक्टूबर और भाईदूज शनिवार 6 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। घोषित ये तीनों स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होंगे।

Related Articles

Back to top button