खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

गदर 2 के बाद अब सन्नी देओल बॉर्डर 2 में रचेंगे इतिहास, कास्ट को लेकर इन लोगों के सामने आए नाम

फिल्म गदर 2 में इतिहास रचने के बाद अब एक्टर सनी देओल बॉर्डर 2 में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक जेपी दत्ता के साथ सनी ने इसे लेकर बात शुरू कर दी है…

मुंबई (ए)। अभिनेता सनी देओल की फिल्म गदर 2 कमाई के मामले में रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है. अब सनी देओल अपने फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं. खबर है कि गदर 2 के बाद अब बॉर्डर 2 को लेकर हलचल तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जेपी दत्ता के साथ सनी ने इसे कर बात शुरू कर दी है और इस बार सीक्वल में जेपी दत्ता के साथ-साथ उनकी बेटी निधि दत्ता भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगी।

बॉर्डर सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. टीम पिछले 2 से 3 सालों से बॉर्डर सीक्वल बनाने पर चर्चा कर रही है और अब आखिरकार सब कुछ सही हो गया है क्योंकि इस फिल्म की टीम बॉर्डर 2 की आधिकारिक घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की एक ऐसी कहानी की पहचान की है जो अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं बताई गई है और सभी इसे शानदार ढंग से दिखाने के लिए तैयार हैं।

गदर 2 के बाद बॉर्डर 2 के लिए सनी देओल रचेंगे इतिहास? रिपोर्ट के अनुसार केवल सनी देओल ही अपने किरदार को दोहराएंगे एक भारी-भरकम एक्शन फिल्म होने के नाते, टीम युवा पीढ़ी के अभिनेताओं को कास्ट करेगी. बॉर्डर से सनी देओल शायद इकलौते एक्टर होंगे, जो बॉर्डर 2 का भी हिस्सा होंगे. फिलहाल यह सब शुरुआती स्टेप में है और जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने के बाद और अपडेट हमारे पास आएंगे।

बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध की कहानी है जो जैसलमेर की लोंगेवाला पोस्ट पर लड़ा गया था. बड़ी ही बहादुरी से भारत के महज 120 वीरों ने डटकर हजारों पाकिस्तानी सैनिकों का सामना किया. इस युद्ध में भारत ने जीत हासिल की थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 65.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन  किया था।

इस कलेक्शन ने इसे साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया. इंडिया टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, जैकी श्रॉफ ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि बॉर्डर की रिलीज के बाद कई युवाओं ने भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला किया था.  ऐसा भी कहा जाता है कि फिल्म की कास्ट फाइनल होने से पहले ही हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने नामों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. इनमें से कुछ अभिनेताओं में सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान और जूही चावला शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button