देश-दुनियाफीचर्डविविध

‘गदर 2’ ने रक्षाबंधन पर बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया जमकर गर्दा: 20वें दिन भी जमकर छापे नोट

‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 20 दिन बाद भी राज कर रही है. सनी देओल की इस फिल्म ने रक्षाबंधन पर यानी तीसरे बुधवार को भी शानदार कलेक्शन किया है…

मुंबई (ए)। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर और अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़’ को रक्षा बंधन के त्योहार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा हुआ है. इसी के साथ तीसरे बुधवार को फिल्म की कमाई में मंगलवार की तुलना में 80 फीसदी और सोमवार की तुलना में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. चलिए यहां जानते हैं ‘गदर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?

‘गदर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई की है? ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही जमकर कारोबार कर रही है. शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ कमाई के मामले में तूफान बनी हुई है और लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में जमकर ऑडियंस पहुंच रही है. रक्षाबंधन के त्योहार पर भी ‘गदर 2’ के लिए थिएटर्स के बाहर लंबी कतारें देखी गई इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर तगड़ा जंप आया है।

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को रक्षाबंधन के मौके पर 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इसी के साथ ‘गदर 2 की कुल कमाई अब 474.5 करोड़ रुपये हो गई है।

इस वीकेंड तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी ‘गदर 2‘? ‘गदर 2’ की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म अब 470 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और अब इसका टारगेट 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना है. फिल्म जिस स्पीड से बढ़ रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये इस वीकेंड पर ये माल्स स्टोन भी पार कर लेगी और अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लेगी. फिल्म का तीसरे हफ्ते का बिजनेस आयुष्मान खुराना स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ के पहले हफ्ते के बिजनेस के बराबर होगा और यह काफी बड़ी उपलब्धि है।

फिलहाल फिल्म के पास अभी 8 दिन और कमाई करने का मौका है क्योंकि इसके बाद शाहरुख खान ‘जवान’ के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे. ऐसे में मोस्ट अवेटेड ‘जवान’ के सामने गदर 2 कितने करोड़ और कमा पाती है ये देखने वाली बात होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button