दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गनियारी गांव में मिली दादी-पोती की रक्त रंजित लाश, SP- ASP और फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

दुर्ग। बुधवार की देर रात पुलगांव थाना अंतर्गत रसमड़ा क्षेत्र के गनियारी गांव में दादी और पोती की निर्मम हत्या कर दी गई है। सुबह सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला और एएसपी शहर अभिषेक झा मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, वह जांच जांच में जुट गई है।

एएसपी शहर अभिषेक झा ने बताया कि पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव के एक घर में दादी और पोती की मौत होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि दोनों की लाश खून से सना है।। मृतकों की पहचान गांव के ही राजवती साहू (62 वर्ष) और कुमारी सविता (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है। धारदार हथियार से वार करने से दोनों की मौत हुई है। वही घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई है, घटना स्थल पर आस पास के ग्रामीणों का भीड़ लग गया है।

मृतिका आपस में दादी और पोती हैं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एक हथियार भी घटनास्थल से बरामद किया गया है। हत्या के करण का खुलासा अभी  नहीं हो पाया है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button