दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अब फिजियोथेरेपिस्ट पहुंच रहे आपके द्वार, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट ने 7 गांव के ग्रामीणों का फिजियोथेरेपी किया आरंभ

 

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर किसी बीमारी या शारिरिक अक्षमता के कारण निःशक्त ग्रामीणों को जो अपना फिजियोथेरेपी करवाने अस्प्ताल तक नहीं पहुँच पाते हैं उनके लिए घर पहुँच फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम एवं जिला प्रबंधक एनएचएम पद्माकर शिंदे के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पाटन में सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं।

दिनांक 17 फरवरी को फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ हेमिन साहू ने ग्राम पहन्दा में 7 ग्रामीणों को फिजियोथेरेपी आरंभ की एवं उनके परिवार जनों को भी फिजियोकेयर करना भी सिखाया। आगामी समय में इस सेवा का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है।

स्ट्रोक (लकवा) के कारण चलने फिरने में तकलीफ के कारण पहन्दा के 60 वर्षीय होरीलाल की फिजियोथेरेपी उनके घर मे की गई। होरीलाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा को बहुत अच्छा बताया एवं ऐसी सेवा को निरंतर चलाने आग्रह भी किया है। एस डी एम पाटन विपुल गुप्ता भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button