दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रक ड्राइवर से नगदी लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अंधेरे में मुंह दबाकर घटना को दिया अंजाम

भिलाई। प्रार्थी अंकित बंसल पिता हीरालाल बंसल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अमडीहा पोस्ट परसवार थाना बहरी जिला सीधी मप्र का रिपोर्ट दर्ज कराया की वह कंडक्टरी का कार्य करता है प्रार्थी मित्र अपने उस्ताद (ड्रायवर) रोहित पांडे के साथ राजस्थान के रावण बलौदा मार्केटिंग से ट्रक क्रम सीजी 04 पी.क्यू.7468 मे सीमेंट लोड लेकर बालोद जा रहे थे। दिनांक 03.04.2024 को रात्रि करीब 10.10 बजे खुर्सीपार सिग्नल के पहले अंकित किराना स्टोर के पास रुके।

प्रार्थी उतरकर ट्रक का हवा चेकिया, वहीं हेंड पंप से लेकर डिब्बे में पानी भरा, पानी भरने के बाद पेशाब लगने पर अंधेरे में पेशाब करने गया उसी समय पीछे से कुछ लोग आए एक लड़के ने मेरा मुंह पकड़ा और दो लड़के प्रार्थी का पैर पकड़े प्रार्थी छटपटाया तो वे लोग मोहित पैर को मजबूती से पकड़ा फिर एक लड़के ने बोला मुर्गेश उसके मुंह को ठीक से दबा दिया, तीनो प्रार्थी को अंधेरी गली में लेगे।

प्रार्थी का उस्ताद 7000 रूपये और लायसेंस प्रार्थी को रखने दिया गया था, उसे तीनो मिलकर छीन लिए प्रार्थी के दूसरे जेब मे 200 के लिए रखा था उसे भी छीन लिए प्रार्थी का उस्ताद रोहित पांडेय ट्रक से राड लेकर मुझे बचाने उतरा तो उसे देखकर तीनो भाग गए। घटना के संबंध में प्रार्थी के अपने उस्ताद को बताया गया कि उसके बाद माल खाली करने के लिए बालोद चले गए।

बालोद में माल खाली कर लेने के बाद वापस आकर आवेदन प्रस्तुत कर घटना के संबंध में सूचना पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को दी गई जिनके निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पटेल के मार्गदर्शन पर खुर्सीपार थाना प्रभारी विनिता पानिकर के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 83/ 2024 धारा 392 भादवि में दर्ज किये गये प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि मुर्गेश और उसका दोस्त शिवाजी उड़िया बस्ती में नीम पेड के नीचे बैठकर खाने का बहुत सारा सामान रख रहे हैं। कि सूचना पर उप निरीक्षक युवराज साहू हमराह आरक्षक 1773, 723, 55, 879 के उड़िया बस्ती पहुंच कर घेराबंदी कर पकडकर थाना लाये पुछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किए। लूटे गए 7200 रूपये का तीनो जांच मे 2400-2400 रूपये आपस में बटवारा किए।

मुर्गेश नायरे अपने हिस्से का 1500 रूपये खाने पीने में खर्च कर देना एवं बचा 900 रूपये और लायसेंस घर में छुपाकर रखना बताया, मोहित उर्फ भुरू बंजारे अपने हिस्से का 1300 पिज्जा खाने पीने और लायसेंस घर मे छिपाकर रखना और शेखर अपने हिस्से का 1400 खाना बनाना खाने में खर्च कर देना एवं बचा हुआ 1000 रूपये सफेद रंग के पालीथिन घर में छिपकर रखना बताया।

आरोपी: 1. मुगेश नायर पिता शशी नायर उम्र 40 वर्ष निवासी पुराना खुर्सीपार गेट शिवाजी नगर चर्च के पास खर्सीपार 2. मोहित उर्फ भुरू बंजारे पिता स्व0 मधुकर बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी शिवाजी नगर मीरा पार्षद के घर के पास खुर्सीपार 3. शेखर गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी एचएससीएल कालोनी सड़क 04 खुर्सीपार भिलाई को दिनांक 06.042024 को गिरफ्तार किया गया था।

थाना खुर्सीपार, अपराध क्रमांक 83/2024, धारा 392 भादवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button