दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गांजा की बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 किलो गांजा जप्त, आरोपी यूपी निवासी

भिलाई। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर जिला दुर्ग के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के बिकी करने वालो पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 10.06.2023 के 14.40 बजे जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले कलर कि एक्टिवा वाहन CG 07 BV 8893 में एक व्यक्ति सफेद रंग का हॉफ टी शर्ट एवं काला जींस पहना है।

वह अवैध मादक पदार्थ गांजा को गाड़ी में रखकर जवाहर नगर स्पोर्टस् कॉम्पेक्स के पीछे बिकी करने कि नियत से ग्राहक का इंतजार कर रहा है। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अति० पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व नगर पुलिस
अधीक्षक भिलाई नगर जिला दुर्ग के निर्देशन में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुँच कर मुखबिर के बताये हुलिया के अनुसार एक्टीवा क्र. CG 07 BV 8893 के साथ एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सर्वेश कुमार पिता बजरंग बहादुर सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम अंधावा पोस्ट अंधावा थाना मेहरवा घाट जिला कोसाम्बी उ०प्र० का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से नीले कलर का ट्राली बैग में 06 बंडल मादक पदार्थ गांजा व कंधे में टांगने वाले काले परपल कलर बैंग पालीथीन में पीवीसी टेप से रैप किया हुआ 04 बंडल गांजा कुल 10 बंडल गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।

जिसका कुल वजन 10.150 किलो ग्राम एवं रैपर का वजन 0.282 किलो ग्राम साक्षीगणों के समक्ष मुताबित जप्ती पत्र के गांजा तथा होण्डा एक्टीवा वाहन एवं विवो कम्पनी का मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपी के वि रूद्ध थाना वैशाली नगर में अप0 क०-112 / 23 धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी सर्वेश कुमार पिता बजरंग बहादुर सिंह उम्र 33 वर्ष साकिन ग्राम अंधावा पोष्ट अंधावा थाना मेहरवाघाट जिला कोसम्बी उत्तर प्रदेश को दिनांक 10.06.2023 के 20.50 बजे गिरफ्तार माननीय न्यायालय से ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी थाना प्रभारी वैशाली नगर, सउनि० सुरेश पाण्डेय, आरक्षक 761 दुर्गेश राजपुत, 1566 आवेश सिद्धिकी, आरक्षक 954 जितेन्द्र सिंह, आरक्षक 651 राजकुमार यादव आरक्षक 494 भूपेन्द्र बघेल की सराहनीय भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button