छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिवमंदिर, हनुमान मंदिर और शनिमंदिर में तोड़फोड़ करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम शिकारी-केसली, भंवरगढ़ एवं गोरदी स्थित मंदिरों एवं भगवान की मूर्ति में तोड़फोड़ करने वाले 02 अपचारी बालक सहित 10 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। दिनांक 24.05.2024 को सूचना मिली कि थाना सुहेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिकारी-केसली में जमनैया नाला के पास स्थित हनुमान मंदिर में रखी भगवान हनुमान जी की मूर्ति को किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ कर दिया गया है। साथ ही ग्राम के शिव मंदिर के शिवलिंग को भी उखाड़ दिया गया है तथा तालाब के पास स्थित शिव मंदिर के कलश को तोड़ दिया गया है एवं शनि मंदिर की घंटी को भी फेंक दिया गया है।

ठीक इसी प्रकार थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंवरगढ़ एवं गोरदी में भी स्थित मंदिर एवं शिवलिंग आदि प्रतिमाओं को भी किसी अज्ञात आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ कर दिया गया है। रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 136/2024 धारा 295 भादवि एवं थाना हथबंद में अपराध क्र. 115/2024 धारा 295 भादवि पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुहेला थाना प्रभारी हथबंद के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का निर्माण कर मंदिरों में तोड़फोड़ करने आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाना प्रारंभ किया गया।

साथ ही पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों के माध्यम से अज्ञात आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया जा रहा था। इसके साथ ही साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा भी अज्ञात आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। इस बीच पुलिस टीम को सिनोधा निवासी एक आरोपी के संबंध में पता चला, जो की मंदिर में तोड़फोड़ की घटना में शामिल था।

पुलिस टीम द्वारा इस आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिसमें इसके द्वारा अपने अन्य 09 साथियों के साथ जिसमें 02 अपचारी बालक भी शामिल है, मिलकर एक साथ मोटरसाइकिल के माध्यम से ग्राम शिकारी-केसली, भंवरगढ़ एवं गोरदी जाकर वहां स्थित मंदिरों एवं भगवान की मूर्तियों में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

आरोपियों के नाम:
1. गौतम भारती पिता रामखिलावन भारती उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद
2. नितिल नवरंगे पिता सुरेंद्र उम्र 18 साल निवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद
3. लाकेश बंजारे पिता शंकर बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद
4. दौलत ओग्रे पिता दारा ओग्रे उम्र 18 साल निवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद
5. राहुल भारती पिता मायाराम भारती उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद
6. कौशल कुर्रे पिता मनीराम कुर्रे उम्र 18 साल निवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद
7. सत्य प्रकाश पिता भगवत प्रसाद भारती उम्र 20 सालनिवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद
8. धनराज बघेल पिता बाबूराम बघेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिनोधा थाना हथबंद
9. अपचारी बालक- 02

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button