दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिले के नये कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने किया पदभार ग्रहण

 

दुर्ग। जिले के नये कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पदभार संभाल लिया है। श्री मीणा इससे पूर्व कोंडागांव में कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा वे चिप्स के सीईओ एवं तकनीकी शिक्षा के डायरेक्टर तथा महासमुंद में जिला पंचायत सीईओ की भूमिका भी संभाल चुके हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी उपस्थित रहे। साथ ही एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, कोषालय अधिकारी राघवेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। श्री मीणा 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आफिसर हैं।

Related Articles

Back to top button