दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गांजा बेचते महिला आरोपी गिरफ्तार, 145 ग्राम गांजा और 1700 रुपए बरामद

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ( भा. पु. से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहु ( रा. पु. से.) तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) के
मार्गदर्शन में नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जियो खुलकर नशा मुक्ति के तहत अवैध रूप से शराब एवं मादक प्रदार्थ बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने एवं लगातार कार्यवाही करने के प्राप्त दिशा निर्देश के अंतर्गत दिनांक 28.04.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ।

ग्राम मेडेसरा आरोपीया मिथलेश अपने घर अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित कर रही है। सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहो के मौके पर जाकर रेड किया जो आरोपीया मिथलेश कश्यप पिता चन्द्रिका प्रसाद उम्र 42 साल साकिन भाटापारा मेडेसरा के घर की तलाशी लिया गया जो तलाशी के दौरान घर के आगंन में एक सफेद रंग के थैला में 145 ग्राम मादक प्रदार्थ गांजा व गांजा बिक्री का रकम 1700
रूपया बरामद हुआ।

आरोपीया मिथलेश कश्यप पिता चन्द्रिका प्रसाद उम्र 42 साल साकिन भाठापारा मेडेसरा के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्र० 187/2023 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है।

आरोपीया को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जो माननीय न्यायलय द्वारा आरोपीया को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल मे भेजा गया है।
अपराध क्रमांक 187/2023, धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट आरोपिया नाम: मिथलेश कश्यप पिता चन्द्रिका प्रसाद उम्र 42 साल साकिन भाठापारा मेडेसरा थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button