देश-दुनियाफीचर्ड

गांव के अन्य शख्स से अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिल दिया, आरोपी पति गिरफ्तार

नईदिल्ली (ए)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने एक शख्स को अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किये गये 57 साल के शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि पेशे से वो नीम-हकीम है। बताया जा रहा है कि इस शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है और इसी शक में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है।

इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एडिशनल सुपरिटेन्डेंट ऑफ पुलिस अनिल सोनकर ने कहा कि ’45 साल की महिला ने मंगलवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति को उसपर शक था कि उसका अवैध संबंध है। पति ने इसके बाद सुई-धागे की मदद से उनका प्राइवेट पार्ट सिल दिया। इस मामले में चिकित्सीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई।’

जिला अस्पताल के चिकित्सक ने महिला का स्टिच हटाया है। महिला को हल्का जख्म हुआ है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इधर पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध था।

उसने अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश की थी लेकिन वो उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थीं। आरोपी ने बताया कि झगड़ा होने पर उसने महिला का प्राइवेट पार्ट सिल दिया। हालांकि, महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘मैंने एफआईआर दर्ज करवाई , मैं अपने पति को चेतावनी देना चाहती थी क्योंकि वो शक करते हैं।’

Related Articles

Back to top button