दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गाभिन गाय को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

भिलाई। रुआबांधा में सोमवार की आधी रात गाभिन गाय को चाकू मारकर फरार हुए आरोपी रमाशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को रुआबांधा बस्ती में उसका जुलूस निकाला गया। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी रमाशंकर के खिलाफ धारा 325 BNS एवम छ ग पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे रुआबांधा निवासी दुर्गेश यादव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी गाभिन गाय को मोहल्ले  के रमाशंकर सोमवार रात लगभग 1 बजे चाकू मार दिया। चाकू पेट में फंसा हुआ था। सूचना मिलने पर भिलाई नगर पुलिस सर्वप्रथम मौके पर पशु चिकित्सक बुलाकर घायल गाय के  पेट मे लगे चाकू को निकलवाकर इलाज कराया।

दुर्गेश यादव के रिपोर्ट पर रमाशंकर के खिलाफ भिलाई नगर थाना में अपराध क्रमांक 301/2024 धारा 325 BNS एवम छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

 

भिलाई नगर पुलिस मंगलवार को आरोपी रमाशंकर को लेकर रुआबांधा पहुंची और पूरे मोहल्ले में घुमाया। इस दौरान वह लोगों से माफी मांगता भी दिखा। इस दौरान आरोपी रमाशंकर गो हमारी माता है चाकू बाजी नहीं करूंगा के नारे लगा रहा था। देखे वीडियो…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button