खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग प्रवास पर, दुर्ग और भिलाई जिला भाजपा संगठन तैयारियों को लेकर हुआ सक्रिय

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान अंतर्गत आगामी 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दुर्ग प्रवास सुनिश्चित हुआ है। जिसकी तैयारियों को लेकर दुर्ग और भिलाई जिला भाजपा संगठन पूरी गंभीरता के साथ सक्रिय हो गया है।

आज दुर्ग और भिलाई संगठन जिला के दिग्गज नेताओं ने अमित शाह के आगमन को लेकर प्रबंधन और तैयारियों के संबंध में दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आपसी विचार विमर्श किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी , विशेष जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, दुर्ग जिला भाजपा महामंत्रीद्वय ललित चंद्राकर एवं सुरेंद्र कौशिक भिलाई जिला भाजपा महामंत्री योगेंद्र सिंह एवं प्रेम लाल साहू ने अमित शाह के प्रवास एवं कार्यक्रमों संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन पर विशाल जनसभा का आयोजन करने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया है। इस जनसभा में को ऐतिहासिक बनाने हेतु उपस्थित नेताओं ने अपने अपने सुझाव दिए।संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए संभाग स्तरीय बैठक आगामी 10 जून को प्रातः 11 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई है।

सांसद, विधायक एवं पूर्व सांसद /विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिला भाजपा प्रभारी – सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभाओं के प्रभारी, ज़िला समन्वय सीमिति के सदस्य, पूर्व महापौर, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, संभाग में निवासरत निगम / मण्डल /आयोग के पूर्व अध्यक्ष-पूर्व उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button