खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मोती माला बनाने के नाम पर 5 हजार महिलाओ से 2 करोड़ की ठगी करने वाले 02 ठग बिहार से गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले की 5 हजार से अधिक महिलाओं के
साथ रोजगार देने के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी
करने वाले मास्टरमाइंड एवं उसके एक साथी को दुर्ग पुलिस ने पटना से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को लेकर दुर्ग लौट रही है, इस पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दुर्ग एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव कर सकते है।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि होमग्रोन कारपोरेशन के डायरेक्टर सानू कुमार उर्फ सानू ने प्रेम कमल कांपलेक्स इंदिरा मार्केट दुर्ग में ऑफिस शुरु किया था। काला मोती गुथने
(माला) बनाने का रोजगार दे रहा है। जब प्रार्थी इंदिरा मार्केट के कार्यालय मे गई तब उसके ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ मिले तथा एक ने अपना परिचय सानू कुमार होमग्रोन कारपोरेशन के प्रोपराईटर /डारेक्टर होना बताया।

कंपनी के द्वारा काला मोती और धागा दिया जायेगा। इसकी माला बनाकर लाना है और जब माला बनाकर वापस करोगे तब 3500 रुपए वापस करेगे और सदस्य बनने के लिए पहले 2500 रुपये जमा करना होगा और यह काम 3 साल का रहेगा। इसके बाद प्रार्थियो द्वारा कंपनी में 2500-2500 रुपय जमा किये और ऑफिस से मिले काला मोती और धागा को लेकर घर चले गये।

जब प्रार्थियों द्वारा पैसा जमा किया गया उस समय होम ग्रोन का कारपोरेशन के रोजगार समझौता 2500 जमा करने का इनवाइस और फस्ट एग्रीमेंट की प्रति दिया गया।

जब प्रार्थी द्वारा मोती की माला बनाकर इंदिरा मार्केट
कार्यालय जमा करने गये तब जानकारी मिला कि कार्यालय
में ताला लगा है। आस पास पता करने पर जानकारी मिला
कि कंपनी को बंद कर डारेक्टर भाग गया है। इस प्रकार
होमग्रोन कारपोरेशन के प्रोपराईटर / डारेक्टर सानू कुमार
मोबाईल नंबर 8982785236 के द्वारा दुर्ग शहर के हजारों
महिलाओं से मोती गुथने की रोजगार का लालच देकर
करोड़ों रुपये नगदी लेकर धोखाधड़ी कर भाग गया।

इसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने होमग्रोन कारपोरेशन के इंदिरा मार्केट स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर जमकर हंगामा किया था। जिस पर पुलिस भी पहुंची थी बाद में
प्रार्थी गीता राजपुत पति यीतेन्द्र सिंह राजपुत उम्र 30 साल
निवासी इंदिरा नगर बघेरा वार्ड नंबर 56 दुर्ग के द्वारा
होमग्रोन कारपोरेशन के प्रोपराईटर / डारेक्टर सानू कुमार
मोबाईल नंबर 8982785236 निवासी अनुष्ठा रेसीडेंसी
जुनवानी खमरिया रोड स्मृति नगर भिलाई के खिलाफ 20
जनवरी 2023 को थाना दुर्ग कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध
कराया गया था।

इस पर दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी सानू उर्फ कुमार सानू के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। करीब 3 माह के बाद आरोपी सानू उर्फ सानू कुमार एवं उसके साथी संजय कुमार उर्फ आनंद पिता अशोक रावत उम्र 24 साल पता फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ जिला पटना बिहार से कल गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही आरोपियों को पकड़ कर दुर्ग ला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button