छत्तीसगढ़फीचर्ड

गीता वाधवानी बनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी ने कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद। दिनांक 04/10/2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत एवं स्थानांतरित हुए अधिकारियों को दिनांक 08.10.2024 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक एस. आर भगत व अति. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारीयों नवनीत कौर एवं गीता वाधवानी को कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर बेहतर कार्य करने हेतु बधाई दी गई।

इस मौके पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं ऑफिस स्टाफ तथा परिजनों के द्वारा उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते पदोन्नती एवं नवीन जिला पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी गई।

इस दौरान एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा, डीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी राजेश बागड़े, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे, यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर, एवं समस्त ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button