खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए ट्रस्ट ने भक्तों से की अपील, जन्मभूमि का दिया पूरा खाका

अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम का भव्‍य मंद‍िर न‍िर्माण किया जा रहा है. अगले साल 22 जनवरी को मंद‍िर के गर्भगृह में प्रभु के बाल स्‍वरूप को व‍िराज‍ित कर प्राण-प्रत‍िष्‍ठा की जाएगी…

अयोध्या (ए)। अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूम‍ि पर नव निर्माणाधीन राम मंद‍िर में आगामी 22 जनवरी, 2024 को प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन व‍िग्रह की प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी. प्रभु का बाल स्‍वरूप को मंद‍िर पर‍िसर के भूतल के गर्भगृह में व‍िराजित किया जाएगा। श्रीराम जन्‍मभूम‍ि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से प्राण-प्रत‍िष्‍ठा के द‍िन को लेकर देश और दु‍न‍िया में रह रहे राम भक्‍तों के ल‍िए एक संदेश भी जारी किया है. इसमें अपील की गई है कि उस द‍िन पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर अपराह्न 1 बजे के बीच अपने ग्राम, मोहल्‍ले, कॉलोनी में स्‍थ‍ित क‍िसी मंद‍िर में आसपास पड़ोस के राम भक्‍तों को एकत्र करें. सभी प्रभु श्रीराम के भजन-कीर्तन करें।

पीएम मोदी होंगे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल मंद‍िर संस्‍था की ओर से मंद‍िर के प्राण-प्रत‍िष्‍ठा समारोह में मुख्‍य अत‍िथि‍ के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्र‍ित किया गया है. न‍िमंत्रण म‍िलने का ज‍िक्र खुद पीएम मोदी ने हाल ही में अपने मध्‍य प्रदेश दौरा के दौरान भी क‍िया था और इसको अपना सौभाग्‍य बताया था।

श्रीराम मंद‍िर को किस आकार और क‍िस- किस रूप में तैयार क‍िया जा रहा है, उसका पूरा व‍ि‍वरण भी तीर्थ क्षेत्र की ओर से अपने अध‍िकृत सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ”एक्‍स” पर साझा क‍िया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button