खास खबरफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज, कुछ ही देर में शुरू होगा मैच

इस सीरीज से यह तय हो जाएगा कि रोहित और कोहली वैश्विक टूर्नामेंट के लिए कितने फिट हैं। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए काफी ट्रेनिंग की है। रोहित ने तो कुछ किलो वजन भी घटाया है, लेकिन इन दोनों के लिए लय में आना चुनौती होगी क्योंकि आईपीएल के बाद से रोहित-कोहली ने कोई मैच नहीं खेला है…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस दौरान सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी जो लंबे समय बाद भारतीय जर्सी में वापसी करेंगे। यह पहली बार होगा जब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेंगे। रोहित और कोहली ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए मैच खेला था और इसके बाद अब वे सीधे रविवार को मैदान पर उतरेंगे।

रोहित और कोहली के लिए पिछले सात महीनों में काफी कुछ बदल चुका है। इन दोनों को लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप में खेलना है, लेकिन इस सीरीज से यह तय हो जाएगा कि रोहित और कोहली वैश्विक टूर्नामेंट के लिए कितने फिट हैं। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए काफी ट्रेनिंग की है। रोहित ने तो कुछ किलो वजन भी घटाया है, लेकिन इन दोनों के लिए लय में आना चुनौती होगी क्योंकि आईपीएल के बाद से रोहित-कोहली ने कोई मैच नहीं खेला है। दोनों के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी वापसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही है जिसके सामने उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस सीरीज के जरिये दोनों के करियर की भविष्य को लेकर दिशा तय हो सकती है।

रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते हैं। दोनों के सामने एक बार फिर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड होंगे। रोहित के सिर पर कप्तानी का बोझ नहीं होगा ऐसे में वह खुलकर खेल सकेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि रोहित और कोहली के दिमाग में 2027 वनडे विश्व कप की भागीदारी होगी। कोहली अगर चिर परिचित अंदाज में लंबी पारियां खेलते हैं और रोहित अच्छी शुरुआत देते हैं जो दोनों धुरंधरों का करियर कुछ साल और खिंच सकता है।

सीरीज का आज पहला मुकाबला पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह साढ़े आठ बजे होगा। सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।


ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश फिलिप (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, जैवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button