छत्तीसगढ़फीचर्ड

गुण्डरदेही क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, आदर्श आचार संहिता का पालन करने लोगो से की अपील

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व मनोज मरकाम, थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक वीणा यादव, थाना प्रभारी रनचिरई उप निरीक्षक इंदिरा वैष्णव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा उप निरीक्षक मनीष शेंडे के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

शुक्रवार को गुण्डरदेही अनुभाग मे अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये आदर्श आचार संहिता का पालने कराने व जानकारी देने हेतु थाना गुण्डरदेही, रनचिरई, अर्जुन्दा नगर मे पैदल पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च निकाल कर संदिग्ध व्यक्तियो का चेंकिंग किया गया व नगर वासियो से अपील किया गया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके नगर, मोहल्ला मे आता है या दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।

बालोद जिला विधानसभा गुण्डरदेही क्षेत्र क्रमांक 61 के सभी स्थानों पर विधानसभा चुनाव 2023 के मददेनजर रखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त बल के द्वारा फ्लेग मार्च के जरिये प्रचार प्रसार किया गया एवं किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी आपत्तिजनक सोशल मिडिया में पोस्ट नहीं करने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने जनता से अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button