खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डविविध

जानिए इस साल कैसा रहेगा पूरे भारत में मॉनसून: छत्तीसगढ़ में होगी ज्यादा बारिश, IMD ने बताया मौसम का मिजाज

मॉनसून में इस साल ज्‍यादातर राज्‍यों में सामान्‍य बारिश होगी. हालांकि, मॉनसून के दूसरे चरण में अल नीनो की स्थिति बनने की आशंका जता कर मौसम विभाग ने कुछ चिंता बढ़ा दी है…

नईदिल्ली (ए)। भारत में इस साल मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार 11 अप्रैल को लंबी दूरी के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौसम विभाग के सेक्रेटरी एम रविचंद्र और मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने मीडिया को अपडेट जानकारी दी. पहले रविचंद्र ने बताया कि इस साल जून से लेकर सितंबर तक नॉर्मल मॉनसून देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस साल एल नीनो के प्रभाव के बीच ये आशंकाएं लगाई जा रही थी कि बारिश में कमी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने इसको लेकर एक डेटा के माध्यम से बताया कि 1951 से 2022 तक एल नीनो की स्थिति में छह साल ऐसे थे जिसमें नॉर्मल से एबव नॉर्मल बारिश देखने को मिली थी. मौसम विभाग के मुताबिक इस साल जुलाई से लेकर सितंबर महीने तक 83.55 एमएम बारिश देखने को मिलेगी।

नॉर्मल बारिश की संभावना इस साल जून से लेकर सितंबर तक 96% रेनफॉल रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है और ये नॉर्मल रेनफॉल कैटेगरी में आता है. इस डेटा को सांख्यिकीय और गतिशील तरीके से इस्तेमाल करके निकाला गया है. इसके अलावा पेनिंसुलर इंडिया, ईस्ट इंडिया, ईस्ट सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट में नॉर्मल रेनफॉल की संभावना. वहीं, मॉनसून के दूसरे चरण में एल नीनो का प्रभाव देखा जा सकता है।

प्रशांत महासगार में पेरू के पास सतह का गर्म होना अल नीनो कहलाता है. अल नीनो की वजह से समंदर के तापमान, वायुमंडल में बदलाव होता है. बदलाव की वजह से समंदर का तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ जाता है. अल नीनो की वजह से पूरी दुनिया के मौसम पर असर पड़ता है।

इन राज्यों में सामान्य बारिश साल 2023 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान पर मौसम विभाग ने कहा कि हमने अलग-अलग रीजन में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. जैसे राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में सामान्‍य से कम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों के साथ-साथ जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सामान्‍य से अधिक बारिश होने की संभावना है. ओडिशा, छत्तीसगढ़ में सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश हो सकती है. कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, दक्षिण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सामान्‍य से अधिक बारिश हो सकती है. बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश हो सकती है, जबकि कुछ हिस्सों में सामान्‍य से कम बारिश भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button