दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गुण्डा बदमाश व असमाजिक तत्वों के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना प्रभारी की दो टूक- रंगदारी बर्दाश्त नही की जाएगी

भिलाई। दिनांक 16.09.2021 को प्रार्थी राजू
अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी जोन 02 खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि 09.45 बजे करीबन प्रार्थी को सुरज मौर्या शराब लाने के लिए भेजा था, उसी समय केनाल रोड पर अमन तिवारी उर्फ बनिया एवं पिन्टू उर्फ परमेश्वर
ठाकुर उर्फ डेफिनेट आये और प्रार्थी से रंगदारी दिखाते हुए रात मे यहा क्यो घूम रहा है वे कहते हुए गाली गलौच करने लगे, जिसे प्रार्थी के द्वारा गाली गलौच करने से मना किया गया तो अपने पास रखे बटनदार चाकू से प्रार्थी को धमकाने लगे।

जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो पेठ, पीठ मे वार किये जिसे बीच बचाव करने आये जुम्मन खान को भी चोटे आयी है। घटना के बाद दोनो बदमाश फरार हो गये कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा, के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
(शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर कायमी पश्चात खुर्सीपार पुलिस दोनो बदमाशो के पता तलाश में जुट गयी एवं टीम
बनाकर रातभर बदमाशो के अड्डे एवं ठिकानो पर जा जाकर लगातार पता तलाश करती रही।

दोनो ही बदमाश शातिर किस्म के थे जो लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दोनो बदमाश एकता नगर शुलभ के
पास देखे गये है, जिन्हे एकता नगर शुलभ के पास कड़ी मशक्कत से घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी परमेश्वर ठाकुर उर्फ पिन्टू डेफिनेट पिता सीताराम ठाकुर उम्र
21 वर्ष निवासी जोन 03 खुर्सीपार एवं अमन तिवारी उर्फ बनिया पिता बालकृष्ण तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी जोन 02 खुर्सीपार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त
आलाजरब दो नग बटनदार चाकू बरामद किया गया आरोपीगण के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 324 भादवि 25,27 आर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर
न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा
के नेतृत्व मे उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी आरक्षक चंदन सिंह, आरक्षक राकेश अन्ना आरक्षक डी0 प्रकाश, आरक्षक राकेश चौधरी की विशेष भूमिका रही।

खुर्सीपार पुलिस क्षेत्र की आम जनता से अपील
करती है कि ऐसे असमाजिक तत्वो के हरकतो को नजर अंदाज न करते हुए पुलिस को तत्काल सूचना देवे। सभी गली, मोहल्लो, वार्डो मे थाना क्षेत्र के
बीट प्रभारी एवं अधिकारियो का मोबाईल नम्बर बैनर , पोस्टर के माध्यम से फ्लैश किया गया है, जिसके माध्यम से सूचना दे सकते है साथ ही ऐसे गुण्डा बदमाश व असमाजिक प्रवृत्ति के लोग अपनी आचरण मे सुधार कर लेवे अन्यथा पुलिस की कडी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है पुलिस के द्वारा
किसी भी रंगदारी व गण्डागर्दी बर्दाश्त नही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button