खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद

भिलाई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस को अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है।

एक सफेद रंग का बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन (क्रमांक: CG 04 QU 5996), रायपुर से नागपुर की ओर भारी मात्रा में नकदी लेकर जा रहा है।

डबरापारा थाना खुर्सीपार के पास वाहन चेकिंग के दौरान रात करीब 11:00 बजे पिकअप वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम
भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक), विष्णुदेव दुबे
बताया।

सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक विशेष गुप्त चेंबर (Hidden Chamber) बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसका विवरण निम्न है:

कुल बरामद रकम: ₹4,00,00,000/- (चार करोड़ रुपये मात्र)

वैधानिक कार्यवाही:
दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच हेतु आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचना भेजी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button