दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव

दुर्ग। आज गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा दुर्ग में श्री गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया की सवप्रथम सुबह 8:30 बजे श्रीअखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। उपरांत हज़ूरी जत्था सुखमन दीप सिंह ने किरतन किया। उसके बाद हम चाकर गोबिंद की बचियो ने कीर्तन किया। उसके बाद इस्तरी सत संघ की बीबियों ने कीर्तन किया। उसके बाद ज्ञानी गहल सिंह ने कथा की। दुर्ग के महापोर धीरज बाकलीवाल ने भी गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कीया। पार्षद मंदीप सिंह भाटिया मौजूद रहे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग के कमिटी मेम्बर्ज़ ने जो गुरुद्वारा साहिब में हर साल हर पर्व में गुरु जी के लंगर की तैयारी होती है उनके सेवादार सरदार परमजीत सिंह, रघुवीर सिंह, बनता सिंह, हरजीत सिंह, केवल सिंह, जितनदर सिंह, एवं पूरे सेवादारों को सम्मान दिया गया।
उपरांत जो बच्चे रात को गुरुद्वारा साहिब के चरणो में सेवा में गुरु महाराज की सेवा करते है 16 बच्चों को सम्मान दिया गया। नवदृष्टि फ़ाउंडेशन हर साल ब्लड कैम्प का आयोजन करते है। श्री गुरु गोबिंद सिंह की के छोटे सहीबजादे एवं बड़े सहीबजादे के शहीदी को नज़र में रखते हुए उनके सदस्य हनी दुलई, कुलवंत सिंह, राज अर्रतिया को सम्मानित किया गया। उसके उपरांत गुरु महाराज जी का लंगर अटूट संगत के लिए तय्यार किया गया था जो सभी संगत ने लंगर ग्रहण कीया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना, महासचिव दलपरीत सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह अरोरा, जतिंदर सिंह,सुखदेव सिंह, सचिव इंद्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, कौशाध्यक्ष गुरविंदर सिंह अरोरा, अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलुजा, भूपिंदर सिंह, सिंघरा सिंह सोडी, मखन सिंह, अजमेर सिंह, सूरिंदर सिंह कबरवाल, सिमरन सिंह, मनप्रीत सिंह संदीप सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button