खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गुलदस्ता देकर सीएम योगी ने किया प्रणाम, पीएम मोदी ने पीठ थपथपाकर दिया बड़ा संदेश

दोनों के बीच हुई इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा हो रही है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन रहा उसके बाद इस तरह से मोदी और योगी की मिलना एक अलग ही संदेश दे रहा है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान सभी दलों के नेताओं ने नरेद्र मोदी को अपना नेता चुना। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। बैठक के बाद मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से भेंट की और सभी का अभिवादन किया। इन सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री ने जब मोदी को गुलदस्ता देकर प्रणाम किया तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई। बता दें कि यह बैठक पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई।

दोनों के बीच हुई इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा हो रही है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन रहा उसके बाद इस तरह से मोदी और योगी की मिलना एक अलग ही संदेश दे रहा है। दोनों के बीच काफी गर्मजोशी दिखाई दी।

बैठक बाद योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई!

प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और 140 करोड़ परिजनों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित है। भारत माता की जय!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button