खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के लोगों को चेताया, कहा- जंगलराज को याद कीजिए, लालू यादव फिर एक्टिव हो गए, अब सोचो क्या होगा?

गृहमंत्री अमित शाह लगातार नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमलावार हैं. वहीं, मधुबनी में उन्होंने शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को आड़े हाथों लिया…

पटना (ए)। केंद्रीय गृह अमित शाह झंझारपुर में संबोधन के दौरान नीतीश-लालू पर जमकर बरसे. इस दौरान उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर खास निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश की सरकार में बिहार में हर दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. बिहार जंगलराज की ओर जा रहा है. लालू यादव फिर एक्टिव हो गए, नीतीश कुमार इनएक्टिव हो गए. अब सोचो क्या होगा? लालू-नीतीश का स्वार्थ का गठबंधन है. लालू अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं. नीतीश कुमार पीएम बनना चाहते हैं. नीतीश आपकी दाल नहीं गलेगी. बिहार में एनडीए के सभी 40 सीट जीता दीजिए।

महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे गृहमंत्रीअमित शाह ने कहा कि लालू यादव जिन्होंने बिहार को सालों पीछे ढकेलने का काम किया. ‘इंडिया’ गठबंधन वाले सनातन धर्म पर बयानबाजी कर रहे हैं. वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. लालू यादव की जोड़ी को नहीं हराया, नरेंद्र मोदी को फिर पीएम नहीं बनाया तो पूरा सीमांचल घुसपैठ से भर जाएगा. यह लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. आज बिहार में बालू माफिया, दारू माफिया हर तरफ है. लालू-नीतीश की जोड़ी तेल पानी वाली है. तेल पानी कभी एक नहीं हो सकता।

दरभंगा एम्स विवाद पर बोले गृह मंत्री वहीं, गृह मंत्री ने कहा कि रेल मंत्री रहते लालू यादव ने अरबों का भ्रष्टाचार किया. ये लोग वोटबैंक की राजनीति के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. आज बिहार में बालू माफिया, दारू माफिया हर तरफ है. दरभंगा एम्स और एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट बनाया. तीन साल में 16 लाख लोगों ने यात्रा की. दरभंगा एम्स पर नीतीश कुमार खूब बोलते हैं. पहले 81 एकड़ जमीन नीतीश ने दिया फिर वापस ले लिया. नीतीश ने जमीन वापस नहीं लिया होता तो केंद्र सरकार अब तक दरभंगा में एम्स बनवा चुकी होती. रामायण सर्किट में बिहार के सीतामढ़ी बक्सर को जोड़ा गया।

‘केंद्र ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया’ आगे बीजेपी नेता ने कहा कि मिथिलांचल के मखाना को नई पहचान दी. 1605 करोड़ की सुपौल अररिया रेल लाइन को मंज़ूरी दी गई. केंद्र ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया. लालू यादव गरीबों को क्या दिए? पीएम मोदी ने 86 लाख किसानों को छह हजार रुपए सीधा बैंक अकाउंट में दिए. 80 लाख से अधिक लाभार्थी को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई. मुफ्त अनाज दिया।

झंझारपुर के ललित कर्पूरी मैदान में शनिवार को आयोजित बीजेपी की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार की महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे. अमित शाह ने नीतीश कुमार को कहा कि तेल पानी एक नहीं हो सकता है. ये आपको भी डुबाने वाला है. लालू-नीतीश की जोड़ी तेल पानी वाली है। अमित शाह ने कहा कि इस भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल बल्कि समग्र भारत की ख्याती देश विदेश तक पहुंचाने का काम किया है, इस मिथिलांचल की धरती को प्रणाम करने आया हूं. मैं बिहार की जनता का बहुत हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं. कुछ दिन पहले लालू-नीतीश की सरकार ने एक फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षा बंधन की छुट्टी नहीं होगी. जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी, और बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाया उससे ये ठिकाने पर आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button