दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नेवई गौठान में रोपे फलदार पौधे, धन्वंतरी मेडिकल का किया उद्घाटन

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोकनिर्माण एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक करोड़ 50 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने मरोदा सेक्टर में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का उद्घाटन भी किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि शीघ्र ही मरोदा क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल खुले। गृहमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान में शिक्षा एवं स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। रिसाली निगम महज साढ़े तीन वर्ष पूर्व गठन हुआ है। अल्प समय में हमने 200 करोड़ से अधिक का विकास कार्य कर चुके है। आज लगभग डेढ़ करोड़ का विकास करने भूमिपूजन किया है। उन्होंने कहा कि मरोदा वासियों को रियायत मूल्य पर दवा उपलब्ध धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि शीघ्र ही मरोदा में भी आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए वे भरसक प्रयास कर रहे है।

भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद सविता ढवस, माया यादव, शीला नारखेड़े, जाहिर अब्बास, संजू नेताम, डोमन लाल बारले, एल्डरमेन संध्या वर्मा, संगिता सिंह, शिशिर साहू, अजीत यादव, संतू दास, मो. निजाम, आदि उपस्थित थे।

तालपुरी बी ब्लाॅक में बनेगा मंच भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान तालपुरी बी ब्लाॅक में मंत्री ने नागरिकों के अनुरोध पर निगम आयुक्त आशीष देवांगन को मंदिर में पेवर ब्लाक व मंच निर्माण करने निर्देश दिए। साथ ही वार्ड 7 रिसाली सेक्टर में नाला निर्माण करने प्रस्ताव तैयार करने कहा। साथ ही मंत्री ने आयुक्त को निर्देश दिए कि एसटीपी बनाने प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र भेजे।

मंत्री ने खरीदा चाकलेट मैत्री गार्डन के समीप धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का उद्घाटन करते गृहमंत्री ने मेडिकल स्टोर्स से चाकलेट खरीदी और पार्षदों व कार्यकर्ताओं को बांटा। मंत्री ने कहा कि उद्घाटन पर खरीदी करना आवश्यक है। उन्होंने चुटकी लेते कहा कि दवा तो नहीं ले सकता इसलिए चाकलेट खरीदकर सबकों खिला रहा हूँ।

नेवई गौठान में रोपे फलदार पौधे गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने नेवई गौठान में फलदार पौध का रोपण किया। उन्होंने आम, अमरूद, कटहल का पौध रोपण किया और समूह को देखभाल के लिए सौंपा। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस बगीचा से आमदनी कर आत्मनिर्भर बने।

इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन, लोकार्पण वार्ड 1 तालपुरी ए ब्लाॅक क्लब के पास उद्यान उन्नयन कार्य 20 लाख, बी ब्लाॅक के पास उद्यान उन्नयन कार्य 17 लाख, वार्ड 5 एचएससीएल कालोनी शिव मंदिर के पास उद्यान निर्माण निर्माण 19.97 लाख, वार्ड 6 रूबाबांधा सेक्टर उद्यान निर्माण 19.98 लाख, गणेश उद्यान में सौंदर्यीकरण 20 लाख, वार्ड 24 सत्यम सायकल स्टोर्स के पास उद्यान निर्माण कार्य 19.47 लाख, वार्ड 07 नगर पालिक निगम कार्यालय के पीछे उद्यान का उन्नयन कार्य 7.25 लाख, वार्ड 12 मैत्री गार्डन रोड में धन्वंतरी मेडिकल हेतु भवन निर्माण 8 लाख।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button