दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

भिलाई। मरोदा क्षेत्र में 80.66 लाख खर्च कर सवारे शीतला सरोवर का दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रजध्वज साहू ने लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर तालाब में पूजा अर्चना भी की। इसके पहले मंत्री ने अलग अलग वार्डो में 174.76 लाख का लोकार्पण व भूमि पूजन किया। मरोदा क्षेत्र में निस्तारी और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए सवारे गए शीतला सरोवर के लोकार्पण अवसर पर मंत्री ताम्रजध्वज साहू ने कहा कि वे इस क्षेत्र में पिछले 10 वर्ष से दौरा कर रहे है। जब भी आते नागरिक इस तालाब को ठीक करने अवश्य कहते। निगम गठन और शहर सरकार बनने के बाद उन्होंने उपेक्षित तालाब को ठीक करने निर्देश दिए थे। उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते कहा कि 25 वर्ष में जितना विकास नहीं हुआ उतना 3 वर्ष में हुआ है। नागरिकों ने मंच पर बैठे अतिथियों का सम्मान साल भेंट कर किया।

भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद रेखा देवी, डोमन लाल बारले, गजेंद्री कोठरी, ममता सिन्हा, एल्डरमेन संतु दास मानिकपुरी , मोहम्मद निजाम , संध्या वर्मा, संगीता सिंह, शिशिर साहू, आदि उपस्थित थे।

अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
देर शाम मंत्री वार्ड 17 अंबेडकर चाैक पहुंचे। यहां पर जन सहयोग से बाबा साहेब कि प्रतिमा स्थापित किया गया है। मंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया और नागरिकों को बधाई देते हुए अब तक हुए विकास कार्य बारे में चर्चा की।

मंत्री ने बच्चो के साथ फ़ोटो खिचवाया
दुर्ग ग्रामीण विधायक व मंत्री वार्ड 28 में भवन का लोकार्पण करने के बाद सीधे वार्ड7 और 29 में बने उद्यान का लोकार्पण करने पहुंचे। इस दौरान बच्चो की संख्या को देख मंत्री खुश हो गए। उन्होंने बच्चो से उद्यान में किस तरह के झूले लगाए जाने के बारे में पूछा और बच्चो की मांग को शीघ्र पूरा करने निगम आयुक्त आशीष देवांगन को निर्देश दिए। उन्होंने बच्चो के साथ फोटो भी खिंचवाया।

इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन, लोकार्पण
वार्ड 7 में उद्यान निर्माण कार्य 33.30 लाख
वार्ड 17 में शीतला सरोवर सौंदर्यीकरण 89.59 लाख
वार्ड 17 में 10 लाख का सामुदायिक भवन
वार्ड 19 में साहू समाज भवन 10 लाख
वार्ड 22 में 12 लाख की लागत से लाइट
वार्ड 28 में सामुदायिक भवन 7 लाख
वार्ड28 में उद्यान निर्माण 7.40 लाख
वार्ड 28 गणेश पंडाल के पास उद्यान निर्माण 5.55 लाख
वार्ड 29 में उद्यान निर्माण 89.51 लाख।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button