छत्तीसगढ़फीचर्ड

गृहमंत्री ने पाक्सो एक्ट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा की

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पाक्सो एक्ट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला की प्रशंसा की है। मंत्री श्री साहू ने इस संबंध में दिए गए प्रशंसा-पत्र में कहा है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना पलारी में दर्ज पाक्सो एक्ट प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुए टीम गठित कर त्वरित अनुसंधान कराया गया, जिसके फलस्वरूप सभी 11 आरोपियों को 10 घंटे में गिरफ्तार किया गया। यह आपके प्रोफेशनल एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण संभव हुआ है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा के पात्र है।

Related Articles

Back to top button