खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एशियन पैरा गेम्स के खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा- आज 111 मेडल जीते, पहले नहीं थी नीतियां

एशियन पैरा गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने 111 मेडल जीतने पर कहा कि आपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत के दौरान देश की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर हमला किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि देश को आप पर गर्व हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ”साल 2014 में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत ने जीतने मेडल जीते थे, ये उससे तीन गुना ज्यादा है. 2014 की अपेक्षा में हमें इस बार लगभग दस गुना ज्यादा गोल्ड मेडल मिले हैं. साल 2014 में हम 15वें स्थान पर थे, लेकिन इस बार आपने देश को टॉप 5 में लाकर रख दिया. देश भी पिछले नौ साल में अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में दस पर से पांच पर पहुंचा।”

उन्होंने दावा किया कि इसी दशक में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तीन पर पहुंच जाएगा.  साल 2047 में देश विकसित भारत बनकर रहेगा।

विपक्षी दलों पर क्या कहा? पीएम मोदी ने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”देश में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पहले भी थे, लेकिन उन्हें सपोर्ट करने वाली नीतियां नहीं थी. अच्छी कोचिंग की व्यवस्था नहीं थी. जरूरी आर्थिक मदद भी खिलाड़ियों को नहीं मिलती थी, लेकिन पिछले नौ साल में देश पुरानी सोच और व्यवस्था से बाहर निकल गया।” उन्होंने आगे कहा कि कई ऐसे खिलाड़ी है जिन पर कि चार से पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने सिर्फ पिछले रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि उन्हें धाराशाही कर दिया है. आप लोग 111 मेडल लेकर घर लौटे हैं. इसको लेकर देश को आप पर गर्व हैं. दरअसल भारत ने एशियाई पैरा खेल में  29 स्वर्ण सहित कुल 111 पदक जीते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button