छत्तीसगढ़फीचर्ड

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बालोद जिले में 02 नवीन थानो ‘‘सनौद’’ एवं ‘‘पुरूर’’ का किया शुभारंभ

 

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छ.ग. शासन के मंशानुरूप दिनांक 28.02.2023 को जिला बालोद में दो नवीन थाने पुरूर एवं सनौद का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छ.ग. शासन उपस्थित रहे मुख्य अतिथि द्वारा दोनो नवीन थाना ‘‘पुरूर’’ एवं ‘‘सनौद’’ का फीता काटकर आम जनता के लिए थाने का शुभारंभ किया गया, इसके साथ ही सनौद एवं पुरूर क्षेत्रांतर्गत आने वाले वाले ग्रामीणांे के लिए अब थाने संबंधी सभी कार्य के लिए गुरूर थाने जाने की आवष्यकता नहीं होगी सभी कार्य नजदीकी थाने पुरूर एवं सनौद में संचालित होगी।

नवीन थाना सनौद में थाना रनचिरई क्षेत्र में आने वाले 04 गावं सियनमरा, भुसरेंगा, सतमरा, बेलौदी, थाना गुरूर क्षेत्र में आने वाले 15 ग्राम डोटोपार, पिकरीपार, अरमरीकला, कोसागांेदी, खेरथा, तिलखैरी, पड़कीभाट, मोहारा, जेवरतला डांडसेरा, मुडपार, ओझागहन, तितुरगहन, भोथली और बासीन, चौकी कंवर क्षेत्र में आने वाले 06 ग्राम पलारी, सनौद, भिरई, हसदा, बोहारा, अरकार कुल 25 गावं शामिल होंगे।

नवीन थाना पुरूर में थाना गुरूर क्षेत्र में आने वाले 29 गावं क्रमषः पुरूर, आनंदपुर, बालोदगहन, मुड़खुसरा, बोरिदकला, नवागांव, भेजामैदानी, कनेरी, कुम्हारखान, भुर्रीगांव, उसरवारा, चंदनबिरही, चिटौद, फागुन्दाह, बागतराई, जगतरा, सांेहतरा, नैकुरा, बिच्छीबाहरा, ओनाकोना, आमापानी, कर्रेझर, मरकाटोला, मुस्केरा, पोंड, अलौरी, कोचवाही, मुजालगोंदी, भैसमुण्डी कुल 29 गांव शामिल होंगे।

नवीन थाने उद्घाटन में कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक जिला बालोद (छ0ग0) शासन, संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद विधानसभा जिला बालोद (छ0ग0), कुलदीप शर्मा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बालोद, डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बालोद, आयुष जैन डीएफओ बालोद, रेणुका श्रीवास्तव जनपद पंचायत सीएओ बालोद, सोना देवी देषलहरे जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद एवं जिले के अन्य गणमान्य नागरिक शासकीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button