खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गेंहू की कीमतों में उछाल पर केंद्र सरकार आई हरकत में, बाजार पर सरकार की पैनी नजर

फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने 11 जून 2024 तक मौजूदा रबी मार्केटिंग सीजन में 266 लाख मिट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की है…

नईदिल्ली (ए)। गेहूं और आटे की कीमतों में उछाल पर केंद्र सरकार हरकत में आ गई है. बाजार पर गेहूं की कीमतों पर सरकार पैनी नजर बनाये हुए है. साथ ही गेहूं की जमाखोरी को रोकने के लिए के साथ कीमतों को स्टेबल रखने के लिए सरकार लगातर बाजार में हस्तक्षेप कर रही है. मंत्रालय ने कहा कि किसी भी तिमाही में बफर स्टॉक की तय लिमिट में कोई कमी नहीं आई है साथ ही सरकार ने गेहूं के आयात पर ड्यूटी स्ट्रक्चर में बदलाव की संभावना से भी इंकार कर दिया।

उपभोक्ता मामलों और खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर उसके अधीन आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन बाजार में गेहूं की कीमतों पर नजर बनाये हुए है. इसके अलावा डिपार्टमेंट ने कीमतों पर नियत्रंण रखने के लिए जरूरी हस्तक्षेप भी किए हैं. मंत्रालय ने साफ कहा है कि हर साल में गेहूं की जनाखोरी नहीं होने दी जाएगी साथ ही कीमतों को स्थिर रखने की दिशा में काम किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि 2024 के रबी मार्केटिंग सीजन में डिपार्टमेंट ने 112 मिलियन गेहूं के प्रोडक्शन की जानकारी दी है. फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने 11 जून 2024 तक मौजूदा रबी मार्केटिंग सीजन में 266 लाख मिट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की है।

पीडीएस और दूसरे कल्याणकारी योजनाओं के तहत 184 लाख मिट्रिक टन गेहूं की जरूरतों को पूरा करने के बाद पर्याप्त स्टॉक गेहूं का उपलब्ध हो सकेगा जिससे जरूरत पड़ने पर बाजार में कीमतों पर लगाम लगाने के लिए दखल दिया जा सके।

अपने बयान में मंत्रालय ने कहा कि, हर साल के प्रत्योक तिमाही में बफर स्टॉक में बदलाव देखने को मिलता है. एक जनवरी 2024 को बफर स्टॉक के तय लिमिट 138 लाख मिट्रिक टन की जगह 163.53 लाख मिट्रिक टन गेहूं का बफर स्टॉक उपलब्ध था।

मंत्रालय ने बफर स्टॉक में कमी की खबर का खंडन करते हुए कहा, बफर स्टॉक के तय नॉर्म्स से किसी भी तिमाही में गेहूं के स्टॉक में कमी नहीं देखने को मिली है. सरकार ने साफ किया कि गेहूं के आयात पर ड्यूटी स्ट्रक्चर में बदलाव का कोई प्रस्ताव उसके विचाराधीन नहीं है।

गेहूं की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला है. सरकार के आंकड़ों के ही मुताबिक रिटेल मार्केट में 13 जून 2024 को गेहूं की कीमत 30.85 रुपये प्रति किलो जा पहुंची है जो एक साल पहले 13 जून 2023 को 29.1 रुपये किलो थी. यानि एक साल में गेहूं 6.01 फीसदी महंगा हुआ है।

आटे की कीमत की बात करें तो 13 जून को आटा 35.98 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है जो एक साल पहले 34.38 रुपये प्रति किलो में मिल रहा था. एक साल में आटा 4.65 फीसदी महंगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button