दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गैस सिलेंडर के बढ़े दाम के विरोध में प्रदेश सचिव नजरूल इस्लाम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भिलाई 3। भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नज़रुल इस्लाम के नेतृत्व में सिरसागेट चौक भिलाई-3 में गैस के दाम में हुए वृद्धि के विरोध में गैस सलेंडर लेकर युवा साथीयों के साथ विरोध प्रदर्शन किया साथ ही नरेंद्र मोदी व स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया।

भाजपा की मोदी सरकार घरेलु गैस के दाम में 50₹ व कॉमरसियल गैस में 350₹ वृद्धि की है जिसके विरोध में युवा महिला व पुरुष दोनो ने गैस के खाली सिलेंडर लेकर रोड पे उतरे साथ ही हाथ में कटोरा लेकर खाली गैस सिलेंडर को भराने के लिये भीख माँगा मोदी ने जनता को उज्ज्वला योजना के तहत जो सिलेंडर दिये उसको भरवाने के लिये जनता अब भीख माँग रही है।

प्रदर्शन करने के पश्चात् युवा साथियों ने नरेंद्र मोदी व स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने पहुँचे प्रदेश सचिव नज़रुल इस्लाम, दुर्ग ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष डोमेंद्र, अहिवारा विधानसभा महासचिव लीना, इसरार, अहिवारा विधानसभा सचिव साहिल शेख़, अभिषेक, पूर्णिमा निर्मालकर, विवेक, इंदिरा प्रजापति, दवेंद्र कुर्रे, बलराम कुमार, बीरेन्द्र कुमार, मनीष, रोशन व अन्य युवा साथी शामिल होकर अपना विरोध जताया।

Related Articles

Back to top button