दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS- 2 ने लगाया शतक; 100 हीट बना कर बनाया नया कीर्तिमान

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप क्रमांक 2 ने दिनांक 10 दिसंबर 2022 को 100 हीट्स उत्पादन कर 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड दिया। पिछला दैनिक रिकॉर्ड माह जनवरी 2011 में 95 हीट्स का था। 10 दिसंबर 2022 को ही हाई स्पीड कास्टर क्रमांक 6 से एक ही सीक्वेंस यानी लगातार 36 हीट बनाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया। इस कास्टर का पिछला रिकॉर्ड 6 दिसंबर 2022 को 35 हीट का था। उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर 2022 को रखरखाव (मेंटेनेंस) कारणों के वजह से संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप क्रमांक 3 को एक दिन के लिए शटडाउन में लिया गया है। संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस से उत्पादित हॉट मेटल का स्टील मेल्टिंग शॉप क्रमांक-2 में ही खपत करने हेतु योजना बनाई गई ।

एसएमएस-3 के शटडाउन के मद्देनजर एसएमएस-2 के मिक्सर, कन्वर्टर, कास्टर एवम अन्य उपकरणों के संचालन हेतु योजना एस एसएमएस-2 के शीर्ष अधिकारी, विभिन्न सेक्शन के टीम के सदस्यों तथा सहायक विभागों को साथ लेकर बनाई गई ।

संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस द्वारा लगातार हॉट मेटल की आपूर्ति की जा रही थी। सारे चुनौतियों को स्वीकारते हुए और बनाई गई योजना को एसएमएस-2 के सी जी एम श्री एस के घोषाल के नेतृत्व में बेहतरीन टीम वर्क के साथ कार्यान्वयन करते हुए एसएमएस-2 बिरादरी ने न केवल उत्पादन के निरंतरता को योजनाबद्ध तरीके से जारी रखा, बल्कि 100 हीट बनाकर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

एसएमएस-2 के पांच कास्टर का एक साथ संचालन कर क्रूड इस्पात को कास्ट ब्लूम एवम कास्ट स्लैब में परिवर्तित कर उत्पादन की निरंतरता सुनिश्चित करना भी अपने आप में एक चुनौती थी। एसएमएस-2 के इतिहास में पहली बार प्रथम पाली के दौरान पांच कास्टर का एक साथ संचालन लगभग ढाई घंटे के लिए किया गया।

11 दिसंबर 2022 के सुबह संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने एसएमएस-2 जा कर संपूर्ण मिल बिरादरी एवम सहायक विभागों को योजनानुसार उत्पादन बनाए रखते हुए नई कीर्तिमान स्थापित करने हेतु बधाई दी। उल्लेखनीय है कि एसएमएस-2 द्वारा पहली पाली में अब तक का सर्वाधिक 38 हीट का उत्पादन भी दर्ज किया गया

Related Articles

Back to top button