दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चावल की कालाबाजारी के विरोध में भाजपा और श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने कलेक्ट्रेट में किया जमकर प्रदर्शन

भिलाई। खुर्सीपार में विधायक के करीबी एवं कांग्रेसी पार्षदों द्वारा गरीबों के चावल की कालाबाजारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के नेतृत्व में आज भाजपा एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन करते हुए कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की। विधायक के संरक्षण में गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर आक्रोश जताया और कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नियम विरूद्ध शासकीय राशन दुकान का संचालन करने पर उनका निर्वाचन शून्य करने की मांग की।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक के संरक्षण में शहर में अवैध कार्य विगत 4 वर्षों से किये जा रहे हैं। इस बार इन कांग्रेस नेताओं ने गरीबों के चावल, उनके राशन पर डाका डाला है। श्री पाण्डेय ने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र की दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानें जो कि पिछले 3-4 महीनों से नियमित रूप से नहीं खुल रही थीं, उनकी शिकायत हमने की थी। जिसके पश्चात कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने वहां जांच में भारी अनियमितता पाई। दोनों की दुकानों के ऑनलाइन स्टाक और मौके पर मौजूद स्टाक में भारी अंतर पाया गया।

यही नहीं इन दुकानों आईडी क्रमांक 431004211 एवं 431004213 का संचालन क्रमशः कांग्रेसी पार्षद डी सुजाता एवं एम लक्ष्मी द्वारा किया जा रहा है जो कि नगर निगम अधिनियम 1956 का पूर्ण रूप से उल्लंघन है। श्री पाण्डेय ने कहा कि विधायक के संरक्षण में कांग्रेस नेताओं के हौसले इतने बुलंद है कि इन्होंने गरीबों को वितरीत किये जाने वाले 50 लाख रूपए से अधिक के राशन की कालाबाजारी कर गबन कर लिया और दो दिन पूर्व खाद्य विभाग की टीम द्वारा जांच और भौतिक सत्यापन के बावजूद अब तक इस संवेदनशील मामले में किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

श्री पाण्डेय ने ज्ञापन सौंपकर उक्त दो पार्षदों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उनका निर्वाचन शून्य करने तथा उक्त दुकानों का आबंटन निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है तो इनके हक की लड़ाई के लिए आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र के लोगों को महीनों से ठीक से राशन नहीं मिल पा रहा है और यह प्रकरण सामने आने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा अब तक इस पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पार्षद ईश्वरी नेताम, सरिता बघेल, श्यामसुंदर राव, पीयूष मिश्रा, पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, दिनेश यादव, जे. श्रीनिवास राव, रिंकू साहू, अशोक यादव, तारीक खान, गोल्डी सोनी, राहुल भोंसले, बी. पद्मनाभन, नितिन साहू, अंजय पाण्डेय, प्रकाश यादव, रोहित तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, सूरज भान, पवन कुमार यादव, रितुराज शर्मा, अजीत सिंह, मुकेश सिंह, रेहान अहमद, योगेश्वर वर्मा, यशवंत राजपूत, बी. शिवराम सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button