दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गौठानों में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक उठाव करें : CEO अश्वनी देवांगन

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सहकारी समिति के समिति प्रबंधकों एवं प्रभारियों की वर्मी कम्पोस्ट के संबंध में बैठक आयोजित की गई। सीईओ ने सहकारी समिति के प्रबंधक एवं प्रभारी से वर्मी कम्पोस्ट खाद के उत्पादन एवं बिक्री के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि गौठानों में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक उठाव करें।

उन्होंने कहा सहकारी समितियों में खाद की कमी नही होनी चाहिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के बिक्री के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला सहकारी समिति के ब्रांच मैनेजर, दुर्ग जिले के शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक मौजूद थे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विकासखंड के सक्रिय गौठानों में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन व विक्रय की प्रगति की जानकारी ली और दुर्ग जिले के तीन ब्लॉकों के सहकारी समिति कोे वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन व विक्रय में प्रगति लाने को कहा। उन्होंने कहा कि फसलों के लिए वर्मी कंपोस्ट की उपयोगिता के बारे में किसानों को जानकारी दें। उन्हें वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें।

सीईओ ने कहा कि खरीफ फसलों की बोनी का कार्य शुरू है, इसे ध्यान में रखते हुए किसानों से खाद का अग्रिम उठाव कराएं। उन्होने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के ब्रांच मैनेजर और सहकारी समितियों के प्रबंधक और प्रभारी को किसानों को खाद वितरण सुनिश्चित करने कहा, ताकि किसानों को खाद के अभाव में नुकसान नहीं हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button